जमुई, फरवरी 20 -- जमुई । नगर संवाददाता सदर प्रखंड क्षेत्र के भाटचक गांव स्थित सिमरा आहार पर निर्माणाधीन पुल कार्य के लिए जा रहा ईंट लदा ट्रैक्टर गुरुवार को अनियंत्रित होकर पइन में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटना के समय ट्रैक्टर पर बड़ी मात्रा में ईंट लदी हुई थी, जो पुल निर्माण कार्य में उपयोग के लिए ले जाई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आहार के समीप संकरे रास्ते से गुजरने के दौरान चालक संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रैक्टर अचानक पलटकर पइन में जा गिरा। दुर्घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और चालक व उपचालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वे बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर को तेज गति से चल रहा था और निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचने से कुछ दूर पहले चालक ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.