प्रयागराज, मार्च 12 -- आरोग्य भारती, विश्व आयुर्वेद मिशन व केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से गंगानाथ झा परिसर में मंगलवार को वैज्ञानिक संगोष्ठी हुई। आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि भारतीय स्वास्थ्य चिंतन के आधारभूत तत्व आहार, अध्यात्म और आसन है। आरोग्य भारती का मूल उद्देश्य स्वस्थ व्यक्ति के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। इसके लिए अन्य प्रकल्पों के साथ स्वस्थ जीवनशैली का प्रचार-प्रसार ही आरोग्य भारती की प्राथमिकता है। विशिष्ट अतिथि डॉ़ विवेक चतुर्वेदी ने कहा कि महाकुम्भ के दौरान आस्था, विश्वास एवं अध्यात्म की जो झलक देखी वह अकल्पनीय एवं अविस्मरणीय है। विश्व आयुर्वेद मिशन के संस्थापक अध्यक्ष डॉ़ जीएस तोमर ने कहा कि भारतीय ज्ञान दर्शन में आहार, अध्यात्म व आसन ऐसे उपादान हैं, जिनके अनुपालन से व्यक्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.