आरा, दिसम्बर 7 -- -हाथ-पैर धोने पहुंचे, तभी अचानक पैर फिसल गया कोईलवर, एक संवाददाता। चांदी थाना क्षेत्र के जहनपुर गांव में रविवार की सुबह 30 वर्षीय युवक की आहर के पानी में डूबने से मौत हो गई। मृतक वाल्मीकि सिंह का पुत्र धनंजय कुमार था। मिली जानकारी के अनुसार धनंजय कुमार सुबह शौच के लिए गांव से बाहर गये थे। इसी दौरान वे आहर के पास हाथ-पैर धोने के लिए पानी के नजदीक पहुंचे, तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गये। उन्होंने बचने की काफी कोशिश की, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वे बाहर नहीं निकल सके। आसपास के लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो परिवार को सूचना दी गई, लेकिन जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजनों के मुताबिक धनंजय कुमार तीन भाइयों में सबसे छोटे थे और खेती-बाड़ी का काम कर परिवार का पालन-पोषण करत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.