मधेपुरा, जनवरी 15 -- कुमारखंड,निज संवाददाता। प्रखंड क्षेत्रों में विभिन्न पंचायत में बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जबकि कुछ पंचायत में गुरुवार को पर्व मनाया जाएगा। पर्व के मौके पर लोगों ने स्नान कर पूजा-पाठ किया। साथ ही तिलकुट, चुड़ा, दही, शक्कर आदि का सेवन किया। लोगों ने एक-दूसरे को तिलकुट, दही आदि भी खिलाया। विशेष अवसर पर लोगों ने मंदिरों में पूजा- पाठ के साथ ही जरूरमंदों के बीच दान-पूण्य भी किए। सुबह से ही लोगों ने स्नान पूजा कर दही, चूड़ा ,तिलकुट ,चूड़ा और मूढी का लाय ( लाडो), गुड का आनंद लिया। मकर संक्रांति पर्व के दौरान लोगों ने खिचड़ी का भी आनंद उठाया। इसके साथ ही जगह-जगह बच्चों और युवाओं ने पतंगबाजी का लुत्फ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.