मधेपुरा, फरवरी 4 -- मधेपुरा। सिंहेश्वर रोड एनएच 106 पथराहा वार्ड 4 स्थित आस्था मैटरनिटी एण्ड चाइल्ड हॉस्पिटल में विभिन्न बीमारियों का बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ केशव चंद्रा ने बताया कि हमारे यहां महिलाओं से संबंधित सभी प्रकार का ऑपरेशन, नॉर्मल डिलेवरी एवं बांझपन का ईलाज किया जाता है। नवजात बच्चों के लिए एनआईसीयू,वारमर, ऑक्सीजन, नेबुलाईजेशन, सीपीएपी टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध है। स्त्री एवं प्रसूती रोग विशेषज्ञ डॉ लता कुमारी ने कहा कि महिलाओं में बांझपन, अनियमित माहवारी, स्तन रोग, गर्भवती महिलाओं से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज किया जाता है। साथ ही सभी बीमारियों से बचाव को निःशुल्क परामर्श दिया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी लोगों को बीमारी से बचाव को उचित सावधानी बरतनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.