गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर। माघ कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि के अवसर पर मनाए जाने वाला संकष्ठी गणेश चतुर्थी व्रत मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पुत्र के मंगलकामना के लिए माताओं ने निर्जल व्रत रहकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की व चंद्रमा को अर्घ्य दिया। सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में माताओं ने सरगी (फलाहार) कर निर्जल व्रत की शुरूआत की। पूरा दिन भजन - कीर्तन व शाम की पूजा की तैयारियों में बीता। शाम को सोलह श्रृंगार कर पूजा-स्थल को सजाकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की भगवान को तिल गुड़ के साथ मोदक, फल व पान का पत्ता अर्पण कर धूप दीप जलाकर व्रत की कथा सुनी। रात जैसे ही चंद्रोदय हुआ चंद्रमा की पूजा अर्चना माताओं ने करनी शुरू की। चंद्रमा को धूप दीप दिखाकर पान के पत्ते पर तिल, गुड़, गंजी ,पैसा इत्यादि रखकर चंद्रमा को अर्घ्य देकर बच्चे की मंगलकामना की। इसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.