आगरा, जुलाई 21 -- जिले में चारों तरफ भक्ति की धूम है। मार्गों पर केसरिया श्रृंगार है। माहौल पूरी तरह भोलेनाथ की आस्था में डूबा हुआ है। लहरा गंगा घाट से लेकर सोरों, कासगंज, सिकंदराराऊ, एटा की राहों पर भोला तेरी बम, बम-बम भोले के स्वर गूंज रहे हैं। आस्था के पथ पर कांवड़िए इतने तेज दौड़ते हैं कि चंद घंटों में किलोमीटरों का रास्ता नाप देते हैं। डाक कांवड़ के साथ सुपर फास्ट कांवड का भी क्रेज बढ़ा है। शनिवार से सोमवार तक सबसे अधिक क्रेज सुपरफास्ट कांवड देखा जा रहा है। लहरा गंगा घाट से लेकर सोरोंजी तक वातावरण सबसे अधिक भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालु सोरों से कांवड़ साज सज्जा की सामग्री लेकर लहरा घाट पहुंचते हैं। जहां से कांवड़ भरकर फिर सोरों होते हुए अपने गंतव्य की ओर जा रहे हैं। माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। आगरा, टूंडला, धौलपुर, राजस्थान, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.