सिमडेगा, अप्रैल 20 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। आरसी पल्ली में गुडफ्राईडे का पर्व मनाया गया। मौके पर मुख्य अनुष्ठाता के रुप में फा राजेन उपस्थित थे। उन्होंने अपने प्रवचन में कहा कि गुड फ्राइडे का मतलब उपवास, आत्म समर्पण और संयम का जीवन बिताना है। प्रभु के दुखों को स्मरण करना है। उन्होंने कहा कि शोक संताप का दिन होने के बावजूद गुड फ्राईडे सबसे शुभ दिन है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु मसीह ने अपने मां-बाप का आदर मरते दम तक किया। आज की भावी पीढ़ी अपने मां-बाप को कितना आदर देती है? आज प्रभु यीशु के भक्त हर जगह दिखाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मिस्सा बलिदान के द्वारा प्रभु येशु पवित्र संस्कार के रूप में हमारे पास आते है। हमारे गुनाहो को माफ कर हमें नया जीवन देते है। यही पवित्र मिस्सा बलिदान खी्रस्त विश्वास का केन्द्र है। इधर क्रुस रास्ता का मंचन भी कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.