छपरा, फरवरी 1 -- 10 माघी पूर्णिमा पर सोनपुर बाबा हरिहरनाथ मंदिर पर जलाभिषेक को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ छपरा, हमारे प्रतिनिधि। जिले में माघी पूर्णिमा का पावन पर्व गुरुवार को गहरी श्रद्धा और धार्मिक विश्वास के साथ मनाया गया। सनातन परंपरा के अनुसार माघ मास की पूर्णिमा को गंगा स्नान का विशेष महत्व है। इसी आस्था के तहत अहले सुबह से ही गंगा, सरयू और घाघरा नदी के घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। पवित्र स्नान कर श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु, सूर्य देव और गंगा मैया की पूजा-अर्चना की व पापों के नाश और मोक्ष की कामना की। धार्मिक मान्यता है कि माघी पूर्णिमा के दिन किया गया स्नान, दान और जप कई गुना फलदायी होता है। इसी विश्वास के साथ श्रद्धालुओं ने तिल, अन्न, वस्त्र और अन्नदान किया। सोनपुर, रिविलगंज, दिघवारा, इसुआपुर, तरैया समेत जिले के प्रमुख...