बदायूं, फरवरी 16 -- ओरछी। कस्बा एवं आसपास के गावों में शिव तेरस का पर्व हर्षोल्लास और अटूट श्रद्धा के साथ मनाया गया। हरिद्वार और राजघाट से नंगे पैर पैदल यात्रा कर गंगाजल लाए शिव भक्तों ने रविवार सुबह से ही मंदिरों में लंबी कतारों में लगकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। ओरछी, परमानंद, सिसरका, खेड़ादास और बझेड़ा नूतन जैसे कई गांवों के श्रद्धालुओं ने अपनी कांवड़ यात्रा पूरी कर आस्था की मिसाल पेश की। मंदिर परिसर में उमड़ी भीड़ को संभालने और व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय भक्तों का विशेष सहयोग रहा। मुख्य रूप से पंकज गुप्ता, चेतन कुमार, ध्रुव गुप्ता, दीपक सिंह, राजेश कुमार, सखनेश, प्रदीप मिश्रा, अवधेश कुमार, सुनीता मिश्रा, भूमिका मिश्रा, प्रियंका, निशा सहित शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.