गाजीपुर, फरवरी 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। माघ पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर के ददरी घाट पर श्रद्धालुओं ने आस्था के डुबकी लगाई। इसी दौरान बड़ी बाग निवासी सुषमा ओझा और उनके पति अमर ओझा भी स्नान करने के लिए डुबकी लगाई, लेकिन वह गहरे पानी में चले गए। जिससे दोनों डूबने लगे। आसपास के लोगों ने बचाने आवाज लगाई। 34 वाहिनी पीएसी की टीम और स्थानीय गोताखोरों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों पति-पत्नी को बचा लिया। लोगों के अनुसार स्नान के दौरान सुषमा ओझा का पैर फिसल गया। जिससे वह गहरे पानी में जाकर डूबने लगी। यह देख पति अमर ओझा भी बचाने के लिए कूद पड़े। तेज बहाव के कारण दोनों असंतुलित होकर डूबने लगे। 34वीं बटालियन पीएसी की 13 सदस्यीय और आपदा राहत टीम के जवान लाल यादव और सोनू कुमार वर्मा ने गंगा में छलांग लगाकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बचाव के ब...