हजारीबाग, अप्रैल 5 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड में आस्था का महापर्व चैती छठ शुक्रवार को उदयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हो गया। बड़कागांव के सभी छठ घाट में भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे। चैती छठ महापर्व में छठ पूजा करने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी देखी गई। छठ व्रतियों ने घर के बाहर द्वार, मंदिरों में पारन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...