दरभंगा, जून 1 -- दरभंगा। पुनौराधाम में भव्य-दिव्य जानकी मंदिर के निर्माण के लिए बिहार सरकार ने समिति गठन की अधिसूचना निर्गत कर दी है। भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता सीए सुरेश झा ने कहा कि भारत के मानचित्र पर अयोध्याजी में श्रीरामलला मंदिर निर्माण के बाद निकट भविष्य में सीतामढ़ी के पुनौराधाम में श्रीजानकी जी मंदिर का निर्माण सनातन आस्था का प्रमुख केंद्र बनेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए धन्यवाद के पात्र हैं। माता जानकी के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.