जमुई, दिसम्बर 1 -- झाझा,निज प्रतिनिधि नगर क्षेत्र अंतर्गत यक्षराज में अवस्थित महादेव मंदिर अपने स्थापना काल से ही भक्तों की आस्था और अखंड विश्वास का केन्द्र बना हुआ है। प्रकृति की छठा समेटे, पहाड़ के तलहट्टी ,जंगलों के गोद में अवस्थित भगवान शिव की अदभूत महिमा है। नगर सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों के श्रद्धालु इस प्रकार मंदिर में आते है। इस मंदिर की यही विशेषता है कि सावन का महीना हो या अन्य कोई महीना, इस मंदिर में पूजा करने के लिए लोग बड़ी संख्या में यहां पहुंचते हैं। लोग कहते हैं कि इस शिवालय में पूजा करने वालों की मनोकामना अवश्य पूरी होती है। प्राकृतिक छटाओं पहाड़ियों झरने से झर-झर बहते हुए जल की आवाज के साथ निरंतर गिरता बहता शुद्ध जल और इन्हीं प्राकृतिक सौंदर्य के बीच विद्यमान इस शिव मंदिर में वर्ष 1965 के पूर्व से यहां पूजा होती रही है...