पाकुड़, फरवरी 11 -- महेशपुर, एक संवाददाता। महेशपुर प्रखंड के लक्खीपुर गांव में लगभग चार सौ वर्ष पूर्व निर्मित शिव मंदिर श्रद्धालुओं के अटूट आस्था व विश्वास का केंद्र बना हुआ है। अति प्राचीन शिव मंदिर की विशेषता है कि एक शिव मंदिर में तीन शिवलिंग व एक शिव मंदिर में एक शिवलिंग स्थापित है। महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी उपस्थिति देखी जाती है। प्राचीन शिव मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि पवित्र श्रावण महीने के प्रत्येक सोमवार को सांप के जोड़े शिवलिंग के पास आते हैं और चक्कर लगाकर पुनः जंगल की ओर निकल जाते हैं। पुरोहित समर ठाकुर व कुछ महिला श्रद्धालुओं ने बताया कि शिव मंदिर परिसर में श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को शिव मंदिर में दो सांप का जोड़ा शिवलिंग की परिक्रमा कर बिना किसी को को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.