काशीपुर, फरवरी 15 -- बाजपुर, संवाददाता। पौराणिक प्राचीन झारखंडी महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान दूरदराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मंदिर में पहुंचकर आराध्य महादेव की पूजा-अर्चना की साथ ही शिवलिंग पर जल चढ़ाया। मान्यता है कि झारखंडी महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग अत्यंत प्राचीन और चमत्कारी है। यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। विशेष रूप से जनजाति समाज के लोगों की इस मंदिर के प्रति अटूट आस्था है। महाशिवरात्रि के दिन तड़के से ही कांवड़िए पवित्र नदियों से जल लेकर बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने पहुंचते हैं। इसके साथ ही, इस दिन क्षेत्र के सैकड़ों परिवार अपने बच्चों का मुंडन संस्कार भी इसी पावन धाम में संपन्न कराते हैं। मेले में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन और स्थानीय कोतवाली ने स...