औरंगाबाद, अक्टूबर 27 -- दाउदनगर अनुमंडल क्षेत्र में लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व चार दिवसीय छठ महापर्व शनिवार को नहाय खाय के साथ आरंभ हुआ। दूसरा दिन खरना के पवित्र अनुष्ठान के साथ श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ। श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंगे नगर व ग्रामीण क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल दिखने को मिल रहा है। दिनभर निराहार रहने के बाद शाम में छठ व्रतियों ने पूरी शुद्धता और विधि-विधान से खरना का प्रसाद तैयार किया। दाउदनगर और आस-पास के इलाकों में घर-घर से खरना के गीतों की मधुर ध्वनि गूंजती रही, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक हो उठा। व्रतियों ने स्नान कर मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर, रोटी का प्रसाद तैयार किया। पूजा-पाठ के बाद उन्होंने भगवान भास्कर से परिवार की सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इसक...