प्रयागराज, मई 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के पहले बड़े मंगल पर शहर के हनुमान मंदिर भक्तों की आस्था से सराबोर रहे। बंधवा स्थित बड़े हनुमान मंदिर, दारागंज के संकटमोचन हनुमान मंदिर व सिविल लाइंस स्थित हनुमत निकेतन सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही आस्था और उल्लास के बीच भक्तों की कतार लगी, जय श्रीराम, जय-जय हनुमान के जयकारों से मंदिरों के परिसर गूंजते रहे तो हनुमानजी की कृपा पाने के लिए हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ करने के लिए दिनभर भक्तों का समूह पहुंचता हुआ दिखाई दिया। बड़े हनुमान मंदिर में महंत बलवीर गिरि ने हनुमानजी की महाआरती उतारी, रुद्राक्ष की मालाओं से भव्य शृंगार किया गया तो फूलों से सुसज्जित परिसर देर रात तक भक्तों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। यहां सुबह हो या शाम हनुमानजी का दर्शन-पूजन करने के लिए किला तक भक्तों की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.