शाहजहांपुर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पर्व पर रविवार को कस्बा बंडा में शिव मंदिर से सुनासीर नाथ धाम तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सुबह से ही श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटने लगे और करीब 12 बजे शिव बारात धूमधाम से रवाना हुई। शोभायात्रा में कई ट्रैक्टर-ट्रालियां और चार पहिया वाहन शामिल रहे, जबकि बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर बारात का हिस्सा बने। बंडा-बिलसंडा मार्ग पर बने शिव मंदिर से निकली बारात में विभिन्न स्थानों से आए कलाकारों ने आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। जलालाबाद से पहुंचे कलाकारों ने रथों पर सवार होकर धार्मिक झांकियां सजाईं। भस्म आरती दल ने पारंपरिक प्रस्तुतियां दीं। आर्मी ग्रुप के कलाकारों ने मुंह से आग निकालने और सिर पर ईंट तोड़ने जैसे करतब दिखाए। काली अखाड़ा के कलाकारों ने बीन की धुन पर नृत्य कर दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया। श...