चित्रकूट, फरवरी 18 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में फाल्गुन माह के अमावस्या मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। धर्मनगरी पहुंचे करीब पांच लाख श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई। राजाधिराज मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालुओं ने भगवान कामदनाथ के दर्शन किए। मेला क्षेत्र में भीड़ को देखते हुए यूपी-एमपी प्रशासन जगह-जगह मुस्तैदी के साथ डटा रहा। धर्मनगरी में एक दिन पहले से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे। मंगलवार को तड़के से ही मंदाकिनी स्नान के लिए रामघाट, राघव प्रयाग घाट, भरत घाट व आरोग्यधाम के पास श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। आस्थावानों ने पतित पावनी मंदाकिनी में स्नान के बाद दान पुण्य किया। रामघाट स्थित मत्तगजेन्द्रनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर श्रद्धालु भगवान कामदनाथ दरबार पहुंचे। विधि-विधान से पूजनइ कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.