प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- कुंडा, संवाददाता। माघी पूर्णिमा पर गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने को श्रद्धालुओं की भीड़ शनिवार शाम से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगी थी। रविवार को भोर से ही हर-हर गंगे के जयकारे संग श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाना शुरू किया तो देर शाम तक स्नान ध्यान का क्रम चलता रहा। माघी पूर्णिमा पर जनपद के साथ ही रायबरेली, डलमऊ, अमेठी, गौरीगंज, सुल्तानपुर तक के श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाने को पहुंचे। नौबस्ता, जहानाबाद, बाबा हौदेश्वरनाथ, करेंटी, शाहाबाद, कालाकांकर गंगा घाटों पर भोर से ही श्रद्धालु हर हर गंगे के जयकारे संग डुबकी लगाते रहे। गंगा स्नान के बाद दान और पूजन कर श्रद्धालुओं ने दान दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। गरीबों असहायों को अन्नदान, वस्त्रदान किया। स्नान दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ सिद्ध पीठ मां ज्वालादेवी मंदिर पहुंची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.