रामपुर, फरवरी 14 -- शहर विधायक आकाश सक्सेना ने महाशिवरात्रि के अवसर से पूर्व पंजाबनगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव से क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आस्था, साधना और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी सनातन संस्कृति को सशक्त बनाते हैं और समाज में आपसी भाईचारा व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। इस अवसर पर राजेश सक्सेना, गुंजन सक्सेना, अनुज सक्सेना आदि उपस्थित रहे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.