सहरसा, दिसम्बर 27 -- महिषी, एक संवाददाता। नए साल की शुरुआत यदि धार्मिक स्थलों में पूजा - अर्चना से लेकर पिकनिक स्पॉट पर घूमने के साथ करना हो, तो महिषी एक बेहतर विकल्प है। यहां श्रद्धा, संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सौंदर्य सभी एक साथ पैकेज के रूप में उपलब्ध हैं। महिषी में एक ओर सिद्धपीठ उग्रतारा स्थान, बाबा कारु मंदिर, सूर्य मंदिर, नाकुचेश्वर महादेव मंदिर जैसे प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हैं, वहीं दूसरी ओर महामीमांसक मंडन भारती तथा प्रख्यात साहित्यकार स्व राजकमल की जन्मभूमि भी यहीं स्थित है। इसके साथ ही कोसी नदी पर बना महासेतु और नदी का विस्तृत बलुआही किनारा पिकनिक के लिए अत्यंत आकर्षक एवं मनमोहक स्थल है। नए साल के पहले दिन अहले सुबह से ही लोगों की टोलियां महिषी पहुंचने लगती हैं। देर शाम तक आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुविधा के लिए पुल...