पीलीभीत, दिसम्बर 12 -- पूरनपुर/माधोटांडा। आईलेटस संचालकों ने आस्ट्रेलिया का फर्जी वीजा थमाकर साढ़े तेरह लाख की ठगी कर ली। रुपए वापस मांगने पर मोबाइल नंबर बंद कर लिए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना माधोटांडा क्षेत्र के गांव कटपुरा के रहने वाले बलवंत सिंह सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे ओंकार सिंह को आस्ट्रेलिया भेजने के लिए सेवन सीस ओवर सीज इमीग्रेशन थर्ड फलोर सेक्टर चंडीगढ़ के मालिक शेखा गौरव सैनी, मोहित सैनी और उनके बहनोई मेधांत से साढे़ तेरह लाख में बात हुई। उन्होंने 11 जनवरी 2023 को छह लाख बीस हजार, और 14 जून को दो लाख रुपए अपने खातों में आरटीजीएस कराए। शेष रुपए ओंकार सिंह के आस्ट्रेलिया जाने के बाद देने की बात तय हुई। आरोपियों ने कुछ दिन बाद ओंकार को आस्ट्रेलिया का वीजा दिया। फर्जी वीजा बताकर ओंकार क...