उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में एक युवक की जिंदगी कुछ ही सेकेंड में काल बन गई। पत्नी की दवा लेने निकले बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मारते हुए सड़क पर रौंद दिया। अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। आसीवन के उदशाह गांव निवासी 27 वर्षीय अब्दुल हसन पुत्र मुन्ने मियां पेशे से ड्राइवर थे और उसी से अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब थी, जिसके चलते वह बाइक से लखनऊ दवा लेने जा रहे थे। तभी अजगैन कोतवाली क्षेत्र के पक्षी बिहार के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अब्दुल हसन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे को देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायल को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.