उन्नाव, जनवरी 12 -- चकलवंशी। आसीवन थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में सोमवार दोपहर छत पर पतंग उड़ाते समय दो किशोर घायल हो गए। बालाखेड़ा गांव के 10 वर्षीय चिंटू और गेंगलामऊ गांव के 7 वर्षीय आर्यन छत से गिर गए। दोनों को परिजनों ने मियागंज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...