नई दिल्ली, फरवरी 12 -- कड़कड़डूमा अदालत ने कश्मीरी अलगाववादी नेता आसिया अंद्राबी और उसकी दो सहयोगियों को सुनाई जाने वाली सजा पर सुनवाई की प्रक्रिया तय करने के मुद्दे पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। अदालत अब 17 फरवरी को सजा पर बहस को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया पर फैसला सुनाएगी। यह मामला आतंकी साजिश से जुड़ा है, जिसमें 14 जनवरी 2026 को एनआईए की विशेष अदालत ने आसिया अंद्राबी, सोफी फहमीदा और नाहिदा नसरीन को दोषी करार दिया था। दोषसिद्धि का निर्णय अतिरिक्त सेशन जज (एएसजे) चंदरजीत सिंह की अदालत ने सुनाया था। निर्णय के बाद केस फाइल पटियाला हाउस कोर्ट भेज दी गई थी। इस बीच दो फरवरी को विशेष एनआईए जज प्रशांत शर्मा की कोर्ट ने मामले को उन पूर्ववर्ती जज के समक्ष भेज दिया, जिन्होंने दोषसिद्धि का फैसला सुनाया था। उन्होंने निर्देश दिया था कि सजा पर जिरह और निर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.