नई दिल्ली, दिसम्बर 9 -- पाकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा के करीब कुर्रम में हुए आतंकी हमले में कम से कम 6 जवान मारे गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रहात एक सिक्योरिटी पोस्ट के पास धमाका हुआ था। बता दें कि पाकिस्तान में आए दिन इस तरह के हमले होते रहते हैं। पाकिस्तान की सरकार और सेना इसके लिए तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराती है। आमाज न्यूज के मुताबिक कुर्रम जिले के मनाटो इलाके में यह हमला हुआ था जिसमें चार सुरक्षाकर्मी बुरी तरह घायल भी हुए हैं। बता दें कि हाल ही में पाकिस्तान के पहले सीडीएफ आसिम मुनीर ने पदभार संभाला है। ऐसे में यह हमला उनको सीधी चुनौती है।अफगानिस्तान से बढ़ सकता है तनाव पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव पहले से ही चल रहा है। पाकिस्तान आरोप लगाता है कि अफगानिस्तान अपनी धरती पर टीटीपी को पनाह और शह देत...