मुरादाबाद, जनवरी 12 -- मुरादाबाद। बरेली में उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित राय बहादुर लाल शिव प्रसाद मेमोरियल मास्टर्स राज्य स्तरीय बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन 9 जनवरी से 11 जनवरी तक किया गया। इस प्रतियोगिता में मुरादाबाद के बैडमिंटन प्रशिक्षक मोहम्मद आसिफ सिद्दीकी और गगन पासवान की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 35 प्लस वर्ग के डबल्स मुकाबले में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। स्टेडियम पहुंचने पर विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के संयुक्त सचिव डॉ. अजय पाठक ने उन्हें मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.