लखनऊ, फरवरी 8 -- लखनऊ के एक युवक ने नाम बदलकर कन्नौज की एक महिला से शादी की। बाद में जबरन धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। मारपीट की और उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश की। पीड़िता ने पति और उसके परिवार पर धोखे से शादी करने, मारपीट करने और शारीरिक उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सआदतगंज पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से कन्नौज की रहने वाली पीड़िता, फिलहाल मोमिन नगर, सआदतगंज इलाके में किराये पर रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका जन्म हिंदू परिवार में हुआ था। पहले उसकी शादी हरदोई निवासी एक मानसिक अस्वस्थ व्यक्ति से हुई, जिससे वह अलग हो गई। पीड़िता का कहना है कि वह रिश्तेदार जितेंद्र के जरिए रितेश कुमार मौर्य नामक युवक से मिली। युवक ने खुद को हिंदू बताया और नजदीकियां बढ़ाईं। वर्ष 2015 में आर्य समाज मंदिर में हिंदू र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.