महाराजगंज, जनवरी 5 -- कोठीभार/सिसवा, हिन्दुस्तान टीम। रॉयल स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित ठाकुर यादवेंद्र सिंह स्मारक आठ दिवसीय ऑल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता के तीसरे दिन रविवार को महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज के ग्राउंड पर दो मुकाबले खेले गये। पहले मैच में एमएससी फुटबॉल क्लब तिनसुकिया आसाम की टीम ने एफएससी फुटबॉल क्लब किशनगंज बिहार को 1-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। वहीं दूसरे मैच में डीएफए फुटबॉल क्लब कानपुर ने फुटबॉल क्लब अदापुर नेपाल को पेनाल्टी शूट आउट में 5-4 से पराजित कर अगले दौर में जगह बनाई। पहले मैच का शुभारंभ डॉ. गौरव सिंह ने तो दूसरे एडवोकेट मनोज केसरी ने किया। पहला मुकाबला एमएससी फुटबॉल क्लब तिनसुकिया आसाम एवं एफएससी फुटबॉल क्लब किशनगंज बिहार की टीम के बीच 90 मिनट एवं दूसरा मुकाबला डीएफए फुटबॉल क्लब कानपुर व फु...