मऊ, फरवरी 9 -- इंदारा, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज विकास खंड क्षेत्र के इंदारा मेला परिसर में आयोजित स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में सोमवार को आसाम और मनोकामना नेपाल के बीच मैच हुआ। इसमें आसाम की टीम ने मनोकामना नेपाल को हराकर 3-1 से मैच जीत लिया। मेला परिसर में चल रहे स्व.अब्दुल करीम आल इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता में आसाम और मनोकामना नेपाल की टीम के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिसमें आसाम की टीम ने तीन गोल और नेपाल टीम ने एक गोल किया। आसाम के खिलाड़ी सोनम बहुत शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल करते हुए टीम का हौसला बुलंद किया। वहीं खिलाड़ी रब्बा ने एक गोल मारकर टीम का रिकार्ड बनाया। कार्यक्रम का उद्धघाटन मुख्य अतिथि डा.एके सिंह ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अबुज्जर...