पीलीभीत, दिसम्बर 15 -- सुनगढ़ी। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के नौगांव पकड़िया निवासी राजवीर सिंह चौहान ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि13 दिसंबर की शाम को वह अपने घर से असम चौराहे पर सामान खरीदने आया था। शाम साढ़े सात बजे रंजीत कुमार, शांति स्वरूप, रामकुमार निवासी ग्राम ज्योरहा कल्याणपुर थाना बरखेड़ा ने उसके साथ वहां गाली गलौज करना शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके सिर में लोहे का पंच मार दिया। जिससे उसके सिर में काफी चोट आई। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.