देवरिया, जनवरी 7 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। बैतालपुर के पंचमुखी हनुमान मंदिर के खेल मैदान पर मंगलवार को स्वर्गीय फूलमती देवी राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा मुकाबला खेला गया। यह रोमांचक मुकाबला झारखंड और असम की महिला टीमों के बीच हुआ, जिसमें झारखंड की टीम ने पूजा कुमारी के हैट्रिक की बदौलत बेहतरीन प्रदर्शन कर असम को 4-0 के अंतर से पराजित कर दिया। मैच का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि श्रवण मणि त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सर्वेश मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खेल के पहले हाफ में दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। असम की टीम ने भी कई बार आक्रमण किए, लेकिन झारखंड की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। पहले हाफ के 29वें मिनट में झारखंड की स्टार खिलाड़ी पूजा कु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.