दरभंगा, फरवरी 21 -- दरभंगा। मैट्रिक परीक्षा के चौथे दिन शुक्रवार को दोनों पालियों में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की भीड़ देखी गई। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षा को सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरे पर संतोष के भाव दिखाई दिये। केवटी से जीत कुमार, मनोज कुमार शंभू कुमार ने बताया कि प्रश्न पत्र मिला-जुला था। अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे और तैयारी के आधार पर हल किए जा सकते थे। उन्होंने कहा कि विषयनिष्ठ प्रश्न हाल ही में पढ़ाए गए सिलेबस से पूछे गए थे, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में आसानी हुई। मो. अरमी, मो. अंबर और मो. जलाल ने बताया कि वस्तुनिष्ठ प्रश्न अपेक्षाक...