दरभंगा, फरवरी 12 -- दरभंगा‌। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तत्वावधान में आयोजित हो रही इंटर की परीक्षा बुधवार को जिले के 69 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न हुई। प्रथम पाली में म्यूजिक एवं समाजशास्त्र की परीक्षा हुई, जबकि द्वितीय पाली में होम साइंस विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। तीन घंटे 15 मिनट की परीक्षा में होम साइंस में कुल 90 प्रश्न पूछे गए थे, जिसके लिए 70 अंक निर्धारित था। प्रथम खंड में कुल 70 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए थे, जिसमें से 35 का जवाब देना था। द्वितीय खंड में दो अंकों के 20 लघु उत्तरीय प्रश्न थे जिनमें 10 प्रश्नों के उत्तर देने थे। इसमें सूक्ष्म पोषक तत्व, प्रजनन अंग, हॉलमार्क, डाकघर आदि पर प्रश्न पूछे गए थे। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में 15-15 अंकों के तीन प्रश्नों के उत्तर देने थे। इस खं...