कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर। काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) के आईएससी (12वीं) परीक्षा के पहले अनिवार्य पेपर इंग्लिश पेपर-01 (इंग्लिश लैंग्वेज) ने छात्रों को राहत दी। पेपर के कुछ अंश कठिन थे लेकिन ओवरऑल पेपर आसान था। नगर के 40 से अधिक सीआईएससीई बोर्ड के स्कूलों में यह परीक्षा हुई। नगर के तीन जोन में उन्नाव और फतेहपुर के भी स्कूल आते हैं। सेल्फ सेंटर वाले स्कूलों में परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में कराई गई। 02 से 05 की पाली में हुई इस परीक्षा में इंग्लिश लैंग्वेज के कई अंश आसान नहीं थे लेकिन ज्यादातर का मानना था कि पेपर हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। समय जरूर कम पड़ा। यूनाइटेड पब्लिक स्कूल में परीक्षा देकर निकले छात्र-छात्राओं का कहना था कि 80 अंकों के इस प्रश्नपत्र में कम से कम 20 अंकों के सवाल थोड़े कठिन ...