उन्नाव, फरवरी 18 -- उन्नाव। हाईस्कूल और इंटर के परीक्षार्थियों को पहले दिन की परीक्षा के कुछ सवाल परेशान करने वाले है। परीक्षा भले ही दोनों कक्षाओं में हिंदी की रही हो लेकिन कई छात्रों को उलझाने का काम किए। हालांकि परीक्षा का संचालन सभी 122 केन्द्रों पर शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। मंडलीय पर्यवेक्षक के अलावा डीएम गौरांग राठी, एसपी जय प्रकाश सिंह ने कई परीक्षा केन्द्र और कंट्रोल रूम का निरीक्षक कर परीक्षा की शुचिता व पारदर्शिता को परखने का काम किया। बुधवार को सुबह 8:30 बजे से 11:45 तक हाईस्कूल में हिंदी और हिंदी प्रारंभिक की परीक्षा हुई। इसमें 38813 परीक्षार्थी पंजीकृ रहे। प्रा. हिन्दी में पंजीकृत 384 में 374 की उपस्थित और 10 की अनुपस्थिति रही। जबकि हिंदी में 38429, उपस्थिति 36540, अनुपस्थित 1889 की रही। वहीं दोपहर 2 बजे से 5.15 तक इंटर...