धनबाद, अप्रैल 25 -- धनबाद। अप्रैल के महीने में आसमान से आग बरस रही है। धूप इतनी तेज है कि दस मिनट में ही पसीने से शरीर भींग जाए। गर्म हवाओं के थपेड़े चेहरे झुलसा रहे हैं। गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे हैं। इसे राहत के लिए अभी दो दिनों का और इंतजार है। 26 अप्रैल से धनबाद में गर्मी से राहत मिलने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। धनबाद में लगातार दूसरे दिन अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान में कमी की उम्मीद नहीं है। रविवार से मौसम का मिजाज बदलेगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। गर्मी का असर सबसे अधिक छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। स्कूल का समय सोमवार से बदलने का निर्देश सरकार ने दिया है, लेकिन अभी गर्मी का आलम ऐसा है कि हर दिन बच्चों को लू लगने का खतरा बना हुआ है। इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशान फुटप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.