बरेली, जनवरी 19 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। दोपहर के समय आसमान से जली फसल के अवशेष गिरने लगे। ऐसा एक जगह नहीं, कई मोहल्लों में हुआ। लोगों ने एक-दूसरे को फोन करके भी जानकारी दी। जैसे किसी ने धान या गन्ने की फसल के अवशेष जलाये हों। हालांकि कृषि अधिकारियों या प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने कोई पुष्टि नहीं की। दोपहर करीब तीन से पौन चार बजे के आसपास सिविल लाइंस, किला, राजेंद्रनगर, संजयनगर, सुरेशशर्मा नगर, कुतुबखाना, किला,चौधरी मोहल्ला, डेलापीर आदि क्षेत्रों में अचानक से जली फसल के अवशेष (राख) गिरने लगी। खूब अच्छी तरह आसमान से गिरते हुए देखे गये। लोगों ने सोचा मानो कहीं किसी ने पुवाल यानि धान यानि गन्ने की फसल के अवशेष जलाये हों। लोगों ने एक-दूसरों को फोन पर सूचना दी। कुछ तो हुआ जो बड़ी मात्रा में जलाया गया। करीब एक से पौन घंटा तक आसमा...