रांची, नवम्बर 16 -- रांची, संवाददाता। रांची के मोरहाबादी मैदान में रविवार को आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह के दौरान ड्रोन शो ने समूचे माहौल को आकर्षक बना दिया। लगभग 10 मिनट तक चले इस शानदार प्रस्तुति में सैकड़ों ड्रोन ने समन्वित उड़ान से झारखंड की 25 साल की विकास यात्रा को आसमान में सजीव कर दिया। शो की शुरुआत झारखंड के नक्शे से हुई, जिसे धीरे-धीरे भारत के नक्शे में बदलते हुए प्रदर्शित किया गया। इसके बाद धरती आबा बिरसा मुंडा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पोर्ट्रेट को ड्रोन की रोशनी से बेहद आकर्षक अंदाज़ में उकेरा गया। ड्रोन शो में 'झारखंड सरकार', 'जौहार झारखंड' और '25 इयर्स ऑफ़ यंग झारखंड' जैसे संदेशों को भी आकाश में उभारकर राज्य की नई ऊर्जा और पहचान को दर्शाया गया। मैदान में मौजूद दर्शकों ने इस क्षण को अपने मोबाइल क...