सुल्तानपुर, मार्च 19 -- सुलतानपुर। जिले में दो दिन से आसमान में हल्के बादल होने से तापमान स्थिर हो गया है। इससे रात व दिन में पंखा चलाना पड़ रहा है। लेकिन भोर में मौसम एकाएक बदल जाने से लोग प्रभावित हो रहे हैं। मच्छरों का प्रकोप अधिक हो गया है। नगर पालिका व ग्राम पंचायतों की ओर से मच्छरों से बचाव के लिए दवाओं का छिड़काव नहीं कराया जा रहा है। मौसम में बदलाव होने से अधिकतम तापमान 37 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14.5 डिग्री पर स्थिर बना हुआ है। इससे आर्द्रता अधिकतम 88 व न्यूनतम 44 फीसदी है। आगामी चौबीस घंटे में आंशिक बादल छाए रहने व तापमान सामान्य से अधिक रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...