गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्वी यूपी में शनिवार को मौसम अपेक्षाकृत सुहाना रहा। आसमान में एक बार फिर बादलों की चहलकदमी शुरू हो गई। आसमान में बादलों की मौजूदगी के कारण सूरज के तेवर नरम हो गए। इसके कारण दिन के तापमान में गिरावट हुई है। बीते 24 घंटे में दिन के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस से अधिक की गिरावट हुई है। शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा है। यह सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने शनिवार को पूर्वी यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश का अनुमान जताया था। शनिवार को जिले के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी हुई। आसमान में बादलों की मौजूदगी से रात के न्यूनतम तापमान में जरूर इजाफा हुआ है। शनिवार को रात का न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.