गाजीपुर, फरवरी 20 -- खानपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में सरसों समेत कई अन्य फसलों ने फूल लिया है। ऐसे में लाही के साथ ही अन्य कीड़े लगने का खतरा है। साथ ही हल्की बारिश भी पैदवार पर असर डाल सकती है। कई दिनों से निकल रही तेज धूप के बाद शुक्रवार की सुबह से बादल छा गए। बीच-बीच में सूरज देवता ने दर्शन भी दिए लेकिन अधिकांश तौर पर बादल छाए रहे। सुबह से ही खेतों की ओर निकले किसानों की निगाहें आसमान पर टिकी रहीं। दरवेपुर क्षेत्र के किसान संतोष भारद्वाज, श्यामकुवर मौर्य, अमरजीत आदि का कहना रहा कि सरसों पूरी तरह पक चुकी है। कुछ काट कर खेतों में पड़ी हैं। कुछ सरसों ...