गाजीपुर, फरवरी 20 -- खानपुर (गाजीपुर)। मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए रहने और धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बदले मौसम ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है। इन दिनों खेतों में लाही-सरसों समेत कई अन्य फसलें पककर तैयार होने की कगार पर हैं। ऐसे में यदि बारिश हो जाती है तो तैयार खड़ी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दरवेपुर क्षेत्र के किसान संतोष भारद्वाज, श्यामकुवर मौर्य, अमरजीत आदि का कहना रहा कि सरसों पूरी तरह पक चुकी है। कुछ काट कर खेतों में पड़ी हैं। कुछ सरसों की फसल एक-दो दिन में कटाई शुरू करनी थी, लेकिन सुबह से बादल देखकर चिंता बढ़ गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...