सिमडेगा, दिसम्बर 1 -- सिमडेगा, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। आसमान में बादलों का डेरा है। आसमान में बादलों का डेरा देख किसानों को तैयार हुई धान की फसल को बचाने की चिंता सता रही है। अगर बारिश होती है तो धान की फसल को काफी नुकसान पहुंचेगा। बारिश होने के डर से किसानों ने पके धान को समेटने की रफ्तार तेज कर दी है। इतना ही नहीं खलिहान पहुंचे धान को जल्दी जल्दी मिसनी कर घर घुसाने में जुटे हैं। संपन्न किसान मशीन से धान मिसाई कर रहा है। वहीं मध्यम वर्ग एवं गरीब वर्ग के किसान मवेशियों के सहारे धान की मिसाई कर रहा है। बताया गया कि अगर इन दिनों बारिश होती है तो धान के साथ साथ खेतों में लगाए गए आलू को भी पाला मारने की संभावना बढ़ जाएगी। इसके अलावे टमाटर, पालक, धनिया आदि सब्जी को भी बेमौसम बारिश होने से नुकसान हो सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.