सीवान, जुलाई 24 -- सीवान, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दिन हो या रात लोगों को गर्मी व उमस से कोई राहत नहीं मिल रही है। कारण यह है कि हवा भी नहीं चल रही है। वहीं अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रह रहा है। इधर गुरुवार तक इस स्थिति में बदलाव के कोई योग नहीं बन रहे हैं। हालांकि, शुक्रवार से बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। मंगलवार को दिन व रात के साथ बुधवार को पूरे दिन उमस व गर्मी बरकरार रही। इससे लोग काफी बेहाल दिखे। इधर किसान बारिश नहीं होने से काफी चिंतिंत होने लगे हैं। उनको खरीफ की फसल नहीं होने का डर सताने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी 24 फीसदी बारिश की संभावना जिले में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.