बदायूं, जनवरी 1 -- बदायूं। जनपद में कड़ाकेदार सर्दी का प्रकोप जारी है शहर से देहात तक गलन भरी सर्दी के बीच हर कोई परेशान नजर आ रहा है। 20 दिन से अधिक होने जा रहे हैं लेकिन सर्दी का सितम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। गलन भरी सर्दी के बीच लोग घरों में और प्रतिष्ठानों पर बैठे हैं अलाव का सहारा ले लिया है। जनपद में गुरुवार की सुबह गलन भरी और भीषण सर्दी के बीच हुई है। जनपद की जनता को सर्दी से नहीं मिल पा रही राहत 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा है। आसमान में बादल छाए हुए हैं, सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए हैं। शीतलहर चलने के चलते गलन भरी सर्दी बनी हुई है और जनमानस बेहाल है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में और अधिक भीषण सर्दी पड़ने के आसार हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...