रामपुर, फरवरी 5 -- मौसम में बदलाव हो रहा है। एक दिन पहले धूप खिलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली थी मगर गुरुवार को सुबह से वातावरण में धुंध छाई हुई है और आसमान में बादल है। ऐसे में लोगों को कड़ाके की सर्दी में ठिठुरना पड़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ऐसा लगातार हो रहा है। इसीलिए लोगों को सर्दी से बचाव करने की जरूरत है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...