पूर्णिया, नवम्बर 18 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिले में मौसम ने सोमवार को फिर करवट बदली। सुबह से आसमान पर बादलों की घनी चादर छाई रही, जिससे धरती पर हल्का ग्रीनहाउस इफेक्ट नजर आया। तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान एक से डेढ़ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सोमवार के दिन का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि 24 घंटे पूर्व रविवार का अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को सुबह की आद्रता 78 प्रतिशत और शाम की आद्रता 71 प्रतिशत रही जबकि 24 घंटे पूर्व सुबह की आद्रता 83 प्रतिशत और शाम की आद्रता 75 प्रतिशत रही थी। आसमान में बादल के कारण दृश्यता बहुत अधिक प्रभावित नहीं हुई लेकिन ठंडी हवा के कारण सुबह सर्द रहा।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.